युवा कांग्रेस ने सोमवार को कोटरंका क्षेत्र में रोष रैली निकाली और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और रियासत की पूर्व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के एडवोकेट शौकत चौधरी ने कहा कि अधिनियम लागू कर जनता के साथ धोखा किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम से लोगों का भला नहीं होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में लोग पहले से ही आतंकवाद और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, ऊपर से यह अधिनियम लागू कर दिया गया। प्रदर्शन में सरपंच मनीर मिर्जा शामिल रहे।