फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2015 01:32 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को न्यायालय तक पहुंचाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि केंद्र सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को वह जनता के बीच लेकर जाएंगे। दोपहर 11 बजे बस अड्डे पर स्थित मंजीत सिंह स्मारक के पास जिले के कांग्रेसी बड़ी संख्या में जमा हुए।

इनमें सूरनकोट से विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम, महिला विंग की प्रधान परवीन अख्तर और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एडवोकेट राजिन्दर सिंंह के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर भी केंद्र के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। एडवोकेट राजिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें