फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2015 01:41 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पार्टी नेता शब्बीर खान की देखरेख में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर के अति व्यस्त अब्दुल्ला पुल को कांग्रेसियों ने जाम कर दिया।
विज्ञापन


नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी को फंसाने का आरोप लगाते हुए खान ने कहा कि मोदी सरकार समझ चुकी है कि देश के लोगों ने उन्हें वोट दे बहुत बड़ी गलती की है।

इसलिए अब वे कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं। इसीलिए भाजपा कांग्रेस नेताओं को झूठे आरोपों में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसने इस तरह के प्रयासों को बंद नहीं किया, तो उसे इसका तीखा प्रतिकार झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें