नौशेरा। बावा लाल दयाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अमर नगर बरेरी से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में बावा लाल दयाल की पालकी को सजाकर भजन कीर्तन करते हुए श्रद्धालु मेन चौक पर पहुंचे। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, विभाग प्रचारक मोहिंदर कुमार, प्रांत मठ मंदिर प्रमुख अमित कुमार, तरुण वर्मा बजरंग दल प्रांत सह सहयोजक, पूर्व प्रधान नगर पालिका विशाल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
फोटो :- नौशेरा मे बाबा लाल दयाल महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे शौभायात्रा निकाली गई ( स्रोत संवाद)