फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ-रावलाकोट बस सेवा स्थगित

Tue, 11 Oct 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर की तरह जिले में और उस पार पाक अधिकृत क्षेत्र में शिया समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले मोहर्रम के मातमी सप्ताह के चलते सोमवार को पुंछ-रावलाकोट बस सेवा बंद रखी गई। इससे उस पार से अपनों को मिलने आए उन लोगों को जिनके परमिट की अवधि सोमवार को समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


उन्हें अब अपने रिश्तेदारों के पास एक अतिरिक्त हफ्ता बिताने का समय मिल गया। इससे पीओके के नागरिकों और उनके इस पार के रिश्तेदारों में खुशी की लहर है। उधर, पुंछ-रावलाकोट बस अथार्टी कस्टोडियन तनवीर अहमद का कहना है कि नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ  मनाए जा रहे मोहर्रम के मातम के चलते पुंछ रावलाकोट बस स्थगित की गई है। अब यह अगले हफ्ते चलेगी।

जिन लोगों को सोमवार को पीओके लौटना था उनके परमिट जिला विकास आयुक्त की तरफ  से एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले में चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन से पिछले 11 वर्षों से हर सोमवार को नगर से पुंछ-रावलाकोट बस और उस पार तेतरीनोट से रावलाकोट-पुंछ बस सेवा चलाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें