फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की इच्छा के बिना कुछ नहीं मिलता : रामानंद शास्त्री

Sat, 22 Nov 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विजयपुर में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन
विजयपुर। शिव नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रामानंद शास्त्री हिमाचल वाले ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में अच्छे, बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए। पहरेदार सो गए। वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। विनय ने कहा कि कथा सुनने का लाभ भी कई जन्मों के पुण्य से मिलता है। मनुष्य को जीवन परमात्मा ने दिया है।लेकिन जीवन जीने की कला हमें सत्संग से प्राप्त होती है। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें