फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खुली

Mon, 02 Mar 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने कसबे में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजारों में नालियों से उठ रही दुर्गंध के चलते लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


बारिश के कारण नालियों का पानी सड़क पर बह रहा था। लोगों ने आरोप लगाया कि म्यूनिसिपल कमेटी ने गंदे पानी के निकास के लिए कोई प्रबंध नहीं किया, जिसका खामियाजा बारिश में नागरिकों को भुगतना पड़ता है। सड़क पर कीचड़ होने से लोगों का गुजरना मुहाल हो गया।

क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। दिनभर बारिश के जारी रहने के कारण लोग घरों के अंदर ही दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। ठंड में बढ़ोतरी के कारण लोगों को दिन भर आग सेंकते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें