फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप राज गुप्ता ने अनुच्छेद 370 की टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह के बयान की निंदा की,

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पहाड़ी राज्य सलाहकार बोर्ड के पूर्व वीसी कुलदीप राज गुप्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों की जांच एनआईए से कराने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान देश की अखंडता और शांति को भंग करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में दिग्विजय सिंह ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने को गलत बताया था। कुलदीप राज ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने देश के साथ विश्वासघात किया है। उनकी टिप्पणी राष्ट्र विरोधी कृत्य की श्रेणी में आती है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर पाप किया था। कश्मीर भारत का ताज है। यह देश का अभिन्न अंग है। कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है। कुलदीप राज ने कहा कि सोनिया गांधी को इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें