नौशेरा कांग्रेस कमेटी कार्यकार्यालय मे बैठक मे बोलते रविंदर शर्मा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता
नौशेरा। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के साथ-साथ किसानों से जमीनें खाली कराए जाने आदि में जनता की अनदेखी कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। पार्टी के इसको लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी।
यह बात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने मंगलवार को नौशेरा में पार्टी कार्यालय में एक बैठक में कही। इसमें दिन प्रति दिन बढ़ रही महंगाई की मार पर चर्चा की गई। रविंदर शर्मा ने कहा कि आम जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। गैस सिलिंडर, डीजल पेट्रोल व अन्य जरूरत का सामन इतना महंगा हो गया है कि आम जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। जिन लोगों की जमीनें सरकारी हैं, उनकी जमीनें खाली कराई जा रही हैं। कांग्रेस ने 2006 में एसटी के लिए जो वन्य विभाग की खाली जमीन सभी जातियों के लिए दी जाए। एससी/ एसटी को स्कालरशिप आदि परेशानियों से जनता जूझ रही है। जल्द ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
बैठक में विजय बख्शी, सेवानिवृत्त जेडईओ शमशेर सयाल, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान मास्टर सोमराज हरी, अशोक शर्मा, चंद्र प्रकाश ब्लॉक प्रधान लंबेडी, सरपंच किशोरी दत्त, एडवोकेट गौरव शर्मा, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।