राजोरी। युवा भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर अहमद नाइक ने सोमवार को जिले के दूर दराज क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों की परेशानियां सुनीं।
बैठक में लोगों ने शासन से संबंधित कई मुद्दों को उठाया। इनमें सड़क नेटवर्क की अनुपलब्धता, बिजली कटौती और क्षेत्र में पानी की किल्ल्त, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी। लोगों ने कहा कि जीआरएस और वीएलडब्ल्यू ने पीएमएवाई के मामलों के भुगतान को मंजूरी देने के लिए कमीशन के रूप में उनसे रिश्वत की मांग करते हैं। भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि उनके सभी मुद्दों को समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। नाइक ने कहा कि इन दूर दराज क्षेत्र के लोग भगवान की दया पर रह रहे हैं। क्योंकि पूर्व में चुने गए विधायक केवल झूठे वादे करके लोगों को बरगलाते रहे हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और स्थानीय लोगों को कई केंद्र प्रायोजित योजनाओं से अवगत कराया, ताकि इन का लाभ उठा सकें।