नौशेरा के ऐतिहासिक रधुनाथ मंदिर में मुरति स्थापना दिवस पर भंडारे मे प्रशाद ग्रहण करते हुए लोग
नौशेरा। रघुनाथ मंदिर में मदर शैडो स्कूल की तरफ से मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह हवन पूजन के बाद कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन के बाद भंडारा लगाया गया। मंदिर में दिन भर हजारों की भीड़ उमड़ी। मूर्ति स्थापना कराने वाले डिंपी कोहली व उनके पति चंद्र शेखर कोहली ने बताया की वर्ष 2002 में रघुनाथ मंदिर में राधा-कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, दुर्गा माता व अन्य मूर्तियों की स्थापना कराई गई थी। हर वर्ष परमात्मा की कृपा से भंडारा लगाया जाता है। मंदिर पहुंचे एडीसी सुखदेव सिंह समयाल ने भी माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।