नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा समर्थकों के साथ।
राजोरी। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने वीरवार को राजोरी दौरे पर पहुंच। इस दौरान उन्होंने नेकां के नवनिर्वाचित डीडीसी सदस्यों से मुलाकात की। राणा ने डीडीसी सदस्यों को लोगों की सेवा करने की अपील करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ लोगों ने वोट देकर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है उन्हें उसी विश्वास पर खरा उतरना है। लोगों की समस्याएं प्रमुखता के साथ निपटानी है। सरकार से उनके अधिकार के लिए स्वयं को समर्पित करना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए डीडीसी चुनाव से साबित हो गया कि नेशनल कांफ्रेंस का वजूद सिर्फ कश्मीर में ही नहीं बल्कि जम्मू, राजोेरी, पुंछ और अन्य जिलों में भी है। राणा ने कहा कि भाजपा को डीडीसी चुनाव में करारा झटका लगा है। क्योंकि लोग उनकी विभाजन की राजनीति को समझ चुके हैं और अब लोग विकास चाहते हैं। भाजपा के विकास के खोखले दावों को लोगों ने नकारा है और नेकां पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को तोड़कर यहां के लोगों से स्टेट सब्जेक्ट का अधिकार छीना है। इस धोखे को जम्मू-कश्मीर के लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।