सबडिवीजन दशहरा की पंचायत गनिया में भाजपा का कार्यक्रम आयोजित जिसमें पीडीपी कार्यकर्ताओं ने भाज?
नौशेरा। पंचायत गण्या में मंगलवार को भाजपा की महारैली हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पार्टी तिरंगे और देश की शान के खिलाफ कुछ भी सहन नहीं करेगी। महबूबा मुफ्ती एक वर्ष जेल काटने के बाद भी देश की शान तिरंगे के खिलाफ बयान दे रही हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मिल रही सफलता से दूसरे दल के नेताओं में खलबली मची हुई है। वह बौखलाए हुए हैं। जबकि पार्टी से देश के लोगों की आस्था जुड़ रही है और वे स्वेच्छा से इसमें शामिल हो रहे हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। वहीं जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। भाजपा देश में एक नंबर पर है।
इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा में शामिल होने वालों में सरपंच पंचायत गया सुखदेव सिंह, रतनलाल, इंद्रजीत सिंह, सुदेश कुमारी, कुलदीप सिंह, सूबेदार ज्ञान सिंह, कमिला, पृथ्वीराज खोखर, अजय चौधरी आदि शामिल रहे। रवींद्र रैना ने सभी का स्वागत किया।