फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों के छाए रहने से सर्दी का हुआ अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादलों के छाए रहने से क्षेत्र में सर्दी का अहसास हुआ। इससे पहले क्षेत्र में काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण लोग इतनी सर्दी महसूस नहीं कर रहे थे और गर्म कपडे़ भी कम ही पहन रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह जैसे ही बादल छाए तो एकदम लोगों ने गर्म कपडे़ पहन लिए। लोगों का कहना है कि काफी समय से बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में सूखी सर्दी पड़ने से छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग खांसी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। अगर बादलों के छाने के बाद दो तीन दिन के अंदर बारिश हो जाती है तो क्षेत्र में शुष्क सर्दी पड़ने से हो रही बीमारियों से निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें