फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपकार गठबंधन में भाजपा शामिल होना चाहे तो स्वागत है : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। गुपकार गठबंधन का मकसद सबको साथ लेकर चलना है। उन लोगों के हितों की बात करना है जो जम्मू-कश्मीर में विकास, अमन और शांति चाहते हैं। किसी भी विचारधारा, सोच का व्यक्ति या संस्था गठबंधन में शामिल होना चाहे तो उसका स्वागत है। अगर भाजपा भी इस गठबंधन में शामिल होना चाहती है तो उसका भी दिल से स्वागत है। यह बात रविवार को नेकां उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कालाकोट के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उमर ने कहा कि जम्मू में उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। दो दिन में कम से कम 26 प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले हैं। सभी लोग उनके गुपकार गठबंधन में शामिल होकर जम्मू-कश्मीर के विकास की बात करना चाहते हैं।
महबूबा मुफ्ती के झंडे वाले बयान पर उमर ने कहा कि महबूबा ने भी उस बयान के बाद महसूस किया था। उन्हें नहीं लगता कि महबूबा के बयान को लेकर जम्मू में उनके गुपकार गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा या कोई नुकसान उठाना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर उमर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अगले एक-दो साल तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने की कोई संभावना है। जब चुनाव होंगे तब फैसला करेंगे कि उन्हें कौन सी पार्टी के साथ चलना है।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी ने भीम सिंह को निकालकर अच्छा नहीं किया
प्रो. भीम सिंह को पैंथर्स पार्टी से निकालने पर उमर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें निकाल कर कोई अच्छा काम नहीं किया। भीम सिंह केवल जनता के हित के लिए बात करने आए थे। पार्टी से उनको निकाल देना सही फैसला नहीं है। इस दौरान उमर अब्दुल्ला पूर्व विधायक स्व. ठाकुर रशपाल सिंह के घर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ठाकुर रशपाल सिंह ने जो कार्य जनता के लिए किए, उन्हें जनता कभी नहीं भूलेगी। दिवंगत नेता के बेटे ठाकुर यशोवर्धन ने पिता का कामकाज संभाला है। जनता उनका पूरा साथ दे। दौरे में उनके साथ संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें