राजोरी। पाकिस्तान के कब्जे में गिलगित-बालटिस्तान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान पर अपनी नजर रखना छोड़ दे। वह सोमवार को राजोरी दौरे के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का हिस्सा है। पाकिस्तान ने उसे अवैध तरीके से अपना पांचवां प्रोविंस घोषित करके गलती की है।
रवींद्र रैना ने कहा कि पाकिस्तान कई दशक से गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों पर जुल्म करके उन्हें मौत के घाट उतार रहा है, लेकिन अब ऐसा और सहन नहीं किया जाएगा। गिलगित-बालटिस्तान भारत का अटूट अंग है। लद्दाख का हिस्सा है, और एक दिन उससे भारत अवश्य अपने पास लाएगा। संवाद