फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। इन दिनों सब्जियों के दाम में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से सब्जियां आम लोगों की पहुंच से दूर हो रही हैं। सुंदरबनी में स्थानीय सब्जियों की भी पैदावार अच्छी खासी है। आमतौर पर लोग स्थानीय सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दिनों क्षेत्र में सब्जियों की पैदावार कम होने के कारण मंडी में दूसरे क्षेत्रों बिकने वाली सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। इससे लोगों को सब्जियों का इस्तेमाल करना बहुत महंगा पड़ रहा है। सुंदरबनी में इन दिनों फूल गोभी 60 रुपये, बंद गोभी 50 रुपये, मटर 80 रुपये, आलू 45 रुपये, टमाटर 60 रुपये, कड़म 60 रुपये, भिंडी 50 रुपये, घिया 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। जिन्हें खरीदना आम आदमी के बस में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें