फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक आपत्ति दाखिल करने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला विकास परिषद चुनाव को लेकर उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने मंगलवार को निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रिजर्वेशन रोस्टर जारी करते हुए 31 अक्टूबर तक आपत्तियां दाखिल करने का समय दिया है। उपायुक्त द्वारा जारी रिजर्वेशन रोस्टर के अनुसार बुद्धल न्यू को ओपन महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि बुद्धल ओल्ड-ए को शेडयूल ट्राइब महिला एवं बुद्धल ओल्ड-बी को शेडयूल ट्राइब के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं दरहाल मंजाकोट, सेरी और ढांगरी को ओपन रखा गया है। डुंगी को शेडयूल ट्राइब, कालाकोट को महिला के लिए ओपन, मोगला शेडयूल ट्राइब महिला, नौशेरा शेडयूल ट्राइब ओपन, राजोरी शेडयूल ट्राइब ओपन और सुंदरबनी को महिला ओपन आरक्षित किया गया है। डीसी ने अपनी आपत्तियां दाखिल करने के लिए लोगों को 31 अक्टूबर तक का समय दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें