शनिवार को एक महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक खोड़ बनी तरयाड़ निवासी हुसैन मोहम्मद की पत्नी आलम बी (50) ने अपने घर में ही रहस्यमय स्थिति में जहर खा लिया।
महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल नौशेरा में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिवारवालों को शव को सुपुर्द कर दिया।
नौशेरा तहसील के कलर नारिया निवासी आकाश डमराल (22) की चंडीगढ़ अस्पताल में मृत्यु हो गई। गौरतलब है आकाश को 19 मई को बेहोशी की हालत में कलर नारिया की एक दुकान के पास पाया गया था।
परिवार वालों द्वारा युवक का आरंभिक उपचार करा चंडीगढ़ अस्पताल भिजवाया गया जहां युवक ने दम तोड़ दिया।