फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक भारतीय के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन भाजपा का मिशन : विबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। केंद्र सरकार की हाल ही में शुरू की गई योजनाएं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं। प्रत्येक भारतीय और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान जनक जीवन इस मिशन को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये बात भाजपा प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने मंगलवार को हड़ताल गांव में एक पार्टी की बैठक कही। बैठक का आयोजन स्थानीय निवासियों ने किया। विबोध ने कहा कि वर्तमान में पीएम मोदी केवल इसलिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, क्योंकि वह हर भारतीय से प्यार करते हैं। उन्हें विकास के पथ पर आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। विबोध ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि स्माइल (सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइजड इंडिविजुअल फॉर लाइवलीहुड एंड इंटरप्राइजेज) समाज के कमजोर वर्ग के लिए शुरू की गई है। केंद्र सरकार की इस विशेष योजना का उद्देश्य भीख मांगने वालों के लिए कल्याणकारी उपाय करना है। यह योजना आवश्यक कानूनी सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और लक्षित समूह को एक सुरक्षित जीवन का वादा प्रदान करेगी।
जम्मू-कश्मीर के बदलते चेहरे पर प्रकाश डालते हुए, भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज जम्मू क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ये सभी बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर को एक नई पहचान दे रही हैं। बैठक को नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें