फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय ने अध्यक्ष और बलदेव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ

विज्ञापन
अखनूर नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
अखनूर। नगरपालिका में शनिवार को संजय सराफ को अध्यक्ष और बलदेव राज को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के लिए पालिका परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। दोना पदाधिकारियों को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा, पार्षद सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

संजय सराफ ने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा सरकार के दौरान जो विकास की रफ्तार कस्बे में चली है उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा रेहड़ी फड़ियों वालों को बैठाने की उच्च व्यवस्था, बिजली, पानी सहित अन्य मुद्दों जो आम जनता से जुडे़ हैं, उनका समाधान किया जाएगा। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अगुवाई में टीम अखनूर कस्बे में विकास कार्यों की प्रगति होगी, जिसमें सभी पार्षदों का सहयोग रहेगा।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पार्षद दीपेश सिंह पवार, दीपक मनी, राकेश मल्होत्रा, खेमा देवी, करण सिंह, शिल्पा महाजन, कुलदीप राज, भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण गुप्ता, ईओ रजत अबरोल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 भनह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें