सुंदरबनी। डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने सीमावर्ती गांव पैली, गदेंह का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर लोगों ने सड़क, बिजली संबंधी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। डीडीसी सदस्य ने कहा कि फाल से पैली जाने वाली सड़क की हालत ठीक करने के लिए काम शुरू हो चुका है। बहुत जल्द सड़क ठीक होने की उम्मीद है। गांवों में पेश आ रही बिजली की समस्या का भी जल्द हल कर दिया जाएगा। संवाद