फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ओबीसी सैल की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। भाजपा ओबीसी सेल की नौशेरा कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। नौशेरा प्रभारी रवि वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रधान कृष्ण लाल वर्मा तथा सभी मंडलों के प्रधान भी मौजूद रहे। कृष्ण लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए नीट की परीक्षाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके न्याय दिया है। आज तक जितनी भी सरकारें रहीं ओबीसी वर्ग का शोषण करती रहीं। उन्हें उम्मीद है कि ओबीसी वर्ग की जो मांगे हैं सरकार उन्हें भी बहुत जल्द पूरा करेगी। इस मौके पर सेल के नौशेरा प्रभारी रवि वर्मा ने कहा कि सरकार ने ओबीसी वर्ग के छात्रों की नीट की परीक्षाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर बहुत बड़ा तोहफा दिया है, लेकिन जब तक ओबीसी वर्ग को जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक आरक्षण नहीं मिलता, तब तक ओबीसी वर्ग के लोगों की आवाज सरकार तक सही तरीके से नहीं पहुंच सकती है। उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही राज्य में ओबीसी वर्ग को राजनीतिक आरक्षण देकर सरकार का हिस्सा बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें