उपजिला अस्पताल सुंदरबनी मे राशन वितरित करते हुए
नौशेरा। नौशेरा-सुंदरबनी व कालाकोट से छह बार विधायक रह चुके पूर्व डिप्टी स्पीकर मास्टर बेली राम शर्मा की पुण्यतिथि पर उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में लंच किट और पानी की बोतलें बांटी गई। गरीबों और दलितों की सेवा के लिए अपनी ईमानदारी, सादगी और समर्पण के लिए जाने जाने वाले वयोवृद्ध कांग्रेस नेता की 16 वीं पुण्यतिथि पर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अधिवक्ता राजिंदर प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में एसडीएच सुंदरबनी में लंच किट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस मौके पर नैन चंद शर्मा, सुभाष चंदर, सूरज शर्मा, राज कुमार शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश सूदन, बलदेव रैना, कुंदन लाल पराशर, दीप कुमार, रिषिव शर्मा, राहुल शर्मा, विक्की रैना, साहिल शर्मा, गगन उपाध्याय, मोनू शर्मा, अमन अत्री, अभिषेक शर्मा, अनमोल सूदन, अंकित शर्मा, सुभाष बाली भी मौजूद थे।