फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरी में ग्रेनेड मिलने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सेरी में ग्रेनेड देखे जाने से अफरातफरी मच गई। सेना ने ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देव स्थान राजा मंडलीक स्थान पर मंगलवार को भंडारा चल रहा था। पास में ही पांच माह पहले ट्रैक्टर मार्ग बनाया गया है। मार्ग निर्माण के लिए की गई खोदाई के दौरान काफी मलबा निकला, जो पास में ही पड़ा था। इस मलबे में कुछ लोगों ने देखा कि मिट्टी के पास दो ग्रेनेड पड़े हैं। उन्होंने इसकी सुचना सरपंच को दी। सरपंच ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी व सेना को दी। सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के जवानों ने ग्रेनेड कब्जे में लिया और फिर विस्फोट से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें