सुंदरबनी। भाजपा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को जगह-जगह कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी का ध्वज फहराया और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। सुंदरबनी मंडल का मुख्य कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। यहां पर मंडल प्रधान राकेश शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहरा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना होने के बाद से पार्टी के नेताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि वर्ष 2014 में केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लें। इसी प्रकार से उपजिला के मंडल देवक, स्योट तथा कांगड़ी में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
-----------
बारिश की फुहारों और बादल छाए रहने से सर्दी का अहसास
सुंदरबनी। सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश की फुहारों के पड़ने तथा दिनभर बादलों के छाए रहने के कारण लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। हालांकि कुछ दिन से मौसम साफ रहने के कारण लोगों को अब गर्मी का अहसास होने लगा था। आम लोगों ने गर्म कपडे़ छोड़कर ठंडे कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया था, लेकिन मंगलवार को मौसम के करवट बदलते ही एक बार फिर से लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनने पर मजबूर होना पड़ा। संवाद