नौशेरा में चल रही कथा में भजन प्रस्तुत करते भक्त।
- फोटो : RAJOURI
नौशेरा। वार्ड-11 में सोमवार की रात जागरण का आयोजन किया गया। इसमें नवीन पंजाबी वह बंटी सूफी ने मधुर वाणी से माता की भेंट सुना कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर किया। जागरण में कलाकारों ने भगवान शिव, भगवान कृष्ण, मां काली की झांकियां निकाल कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। ठंडी-ठंडी हवा आज खोल दे बुआ, दिल वाली पालकी च तेनू मां बिठाना ऐ, चल मेरे नाल मां तेनु घर लेके जाना ऐ, आदि माता की भेंट सुनकर श्रद्धालु निहाल हुए। सुबह आरती पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया,। देर शाम तक लंगर में प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ी।