राजोरी। जिले के तलवारा और मथियानिगाला गांवों में सेना ने बुधवार को सरपंचों और ग्रामीणों के साथ पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की, और उन्हें गांव में पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। सेना की इस पहल ने ग्रामीणों के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित किया है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लगभग दो सौ पौधे लगाए गए। पर्यावरण को संरक्षित करने के वैश्विक प्रयासों के समर्थन में भारतीय सेना ने गो ग्रीन पहल के तहत कई कदम उठाए हैं। पेड़ों के महत्व और पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लाभों से ग्रामीणों को जागरूक किया जा है। साथ ही स्थानीय शासी निकायों के माध्यम से पौधरोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। संवाद