नौशेरा ठाकुर द्वारा खुहवाला मे प्रवचन करते श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी महाराज
नौशेरा। श्रावण माह की शुरूआत से लेकर ठाकुरद्वारा खुहवाला में भंडारों का दौर जारी है। हर रोज की तरह मंगलवार को सुबह पंडित नरेंद्र शर्मा व पंडित इंद्रजीत शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। इसके उपरांत कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन कर भंडारा खोला। इस मौके पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी जी महाराज ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म और कर्म का महत्व बताया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते रहे, और श्री राम का जयघोष करते रहे। संवाद