फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी विभाग ने वर्चुअल बैठक आयोजित की

विज्ञापन
Plantation drive
विज्ञापन
राजोरी। सामाजिक वानिकी विभाग के निदेशक रोशन जग्गी ने जिले की पंचायतों के सामाजिक वानिकी समिति के अध्यक्षोें के साथ एक बैठक की। इसके अलावा उन्होंने डीडीसी सदस्य कालाकोट अनीता ठाकुर, डीडीसी राजोेरी साई रशीद और डीडीसी सुंदरबनी राजिंदर शर्मा से भी ऑनलाइन बातचीत की।
विज्ञापन

रोशन जग्गी ने विभाग की सभी गतिविधियों को सामने रखा और पंचायत प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्रोें में राज्य भूमि और अन्य बंजर भूमि पर पौध रोपण के माध्यम से नवीनीकरण पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से वादा किया कि विभाग सामाजिक वानिकी नर्सरी से पौधों की आपूर्ति उनकी आवश्यकताओं के अनुसार करेगा।
उन्होंने पौध रोपण के माध्यम से पर्यावरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सामाजिक वानिकी समितियों के अधिकांश अध्यक्षों की सर्वसम्मति राय थी कि वृक्षों को बढ़ाया जाए और गांव की सामान्य और बंजर भूमि पर पौध रोपण करने के लिए विभाग के साथ काम किया जाए। वहीं, संभागीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग राजोेरी राकेश कुमार सराफ ने इस ऑनलाइन बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें