फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2016 01:03 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवा बार बार ठप होने से उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर सेवा में सुधार लाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


समाज सेवी योगेश शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोग इकट्ठा हुए और बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बीएसएनएल जान बूझ कर अपनी सेवा को दुरुस्त नहीं कर रहा । बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करना पसंद नहीं है।

जिस वजह से आए दिन बीएसएनएल सेवा बाधित रहती है। उन्होंने बताया कि सेवा ठप होने से एक ओर तो उपभोक्ता परेशान होते हैं तो वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों और बैंकों में बीएसएनएल का ब्राडबैंड लगा होने से वहां भी कार्य बाधित होता है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब छह महीनों से रोजाना बाधित रहती है।
विज्ञापन


हर रोज ओएफसी कटने के पीछे जो कारण है उस दूर करने के बजाए केवल लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सेवा में सुधार नहीं लाया गया तो लोग बढ़े पैमाने पर लोग निजी कंपनियों के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें