फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के शिविरों में उमड़े रहे लोग

Wed, 13 Apr 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : getty images
विज्ञापन
राजोरी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किए गए सेना के चिकित्सा शिविर और पूर्व सैनिकों के लिए लगाए गए स्टालों में भारी संख्या में लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार और मंगलवार को दो दिनों में सेना के निशुल्क नेत्र चिकित्सा और दंत चिकित्सा शिविर में करीब 500 मरीजों ने जांच करवाई। सेना के विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों की जांचकर दवाइयां दीं।

इसके अलावा कई मरीजों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए सेना के जनरल अस्पताल में पहुंचने की सलाह भी दी गई। वहीं पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए लगाए गए स्टालों में भी सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन


कई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उच्च सैन्य अधिकारियों तक पहुंचाया गया और उसी माध्यम से उन्हें भी सुलझाया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे तो उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों को लेकर विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ता है, लेकिन एक ही स्थान पर लगाए गए विभिन्न स्टाल उनके लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें