फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल विश्वविद्यालय मार्ग पर जताया रोष

Mon, 29 Sep 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय की ओर जाने वाली सड़क मार्ग की खस्ता हालत पर विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


डन्नीधार क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों ने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। बारिश होने पर कीचड़ हो जाता है। धूप होने पर धूल उड़ती है। गगन सपोत्रा ने कहा कि मार्ग की जल्द मरम्मत की जानी चाहिए।

अभाविप के प्रधान शिवम गुप्ता ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि खस्ताहाल मार्ग के चलते विद्यार्थियों को बड़ी परेशानी होती है। अगर इस मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्रों को उपजिला के साथ जोड़ने वाली लेतर देवक मार्ग की खस्ता हालत से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि लेतर देवक मार्ग पहले से खस्ताहाल थी। बारिश में यह और जर्जर हो गई। देवक के सरपंच ओमप्रकाश, बोधराज, देवराज, बलदेव राज, रमेश चंद्र आदि ने सरकार से मांग की है कि इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें