फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी प्रत्याशी ने किया सड़क जाम

Wed, 03 Dec 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर कसबे में पीडीपी प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने नेकां प्रत्याशी और उसके सहयोगियों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए मंगलवार की देर शाम करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पीडीपी ने चुनाव आयोग से नेकां प्रत्याशी के गृह क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान करवाने की मंाग की। इस दौरान पीडीपी प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि नेकां प्रत्याशी के गृह क्षेत्र में एक मतदान केंद्र ऐसा हैं, जहां 115 प्रतिशत मतदान होने की सूचना मिली है।

मेंढर विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी प्रत्याशी एडवोकेट मोहम्मद मारूफ खान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेंढर कसबे पहुंचे और मुख्य सड़क जाम कर नेकां प्रत्याशी एवं एमएलसी जावेद अहमद राणा और उनके सहयोगियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीडीपी प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि नेकां प्रत्याशी ने अपने गृह क्षेत्र कालाबान में चार से लेकर छह मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग करते हुए वहां धड़ाधड़ वोट डालें हैं, जिसके चलते कुछ मतदान केंद्रों पर 93 प्रतिशत तो एक मतदान केंद्र पर 115 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान करवाया जाए। जिन  केन्द्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, वहां तैनात चुनाव अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन के पर पीडीपी ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें