फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

Wed, 12 Feb 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते भाजपाई। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
राजोरी। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पंडित उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता और एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उन्होंने अपने दर्शन से समाज और देश को नई दिशा दी। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का योगदान केवल विचारों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अंत्योदय की भावना से हर गरीब के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पुशपिंदर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तरुण वसून, शिखा बाली, संजय दत्ता, रादीश शर्मा, कौशल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें