फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेना ने फरदाला में पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। सेना ने रविवार को राजोरी के फरदाला में पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम करवाया। इसका मकसद पूर्व सैनिकों के साथ संबंधों को मजबूत करना और उनकी चिंताओं को दूर करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 10 पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। रिकॉर्ड अपडेट करने के अलावा कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याओं की पहचान कर हल करने पर जोर दिया गया। पूर्व सैनिकों ने जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए बटालियन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूर्व सैनिकों की भलाई के प्रति बटालियन की अटूट प्रतिबद्धता और एकता व समर्थन को बढ़ावा देने के उनके लगातार प्रयासों की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें