राजोेरी। विधायक इफ्ताकर अहमद ने रविवार को बडाला-मांग पुल के निर्माण का उद्घाटन किया। इससे स्थानीय लोगों की मुख्य और पुरानी मांग पूरी हुई है। यह प्रोजेक्ट पहले की प्लानिंग में तकनीकी कमियों के कारण कई सालों से रुका हुआ था।
विधायक ने कहा कि गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आश्वासन दिया कि अब सार्वजनिक धन बर्बाद नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार द्वारा छोड़ी गई सभी तकनीकी खामियों और कमियों को अब दूर कर दिया गया है जिससे प्रोजेक्ट को सुचारू और समय पर पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है।
उन्होंने कहा कि बडाला-मांग पुल महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पहल है जिससे कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा। सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित होने के साथ ही क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। स्थानीय निवासियों ने प्रोजेक्ट शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया। संवाद