बाहरी राज्यों के राजौरी में फंसे मजदूरों को आ रही की परेशानियां झुग्गी झोपड़ियों वालों को भी उठानी पड़ रही दिक्कतें. संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी। कोरोना वायरस के डर के चलते लगाए गए लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन लोगों को कई सुविधाएं मुहैया तो करवा रही है लेकिन राजोरी शहर व जिले के अन्य इलाकों में फंसे बाहरी राज्यों के मजदूरों व झुग्गी झोपड़ियों वालों को अभी भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न संस्थानों व जिले के कालाकोट, कोटरंका, बुद्धन थन्नमंडी, दरहाल आदि इलाकों में फंसे बाहरी राज्यों के मजदूरों को राशन की बहुत दिक्कत महसूस हो रही है। इन लोगों के पास खाने-पीने का कोई सम्मान नहीं है और बच्चों के लिए दवाई तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। बाहरी राज्यों से यहां पर फंसे मजदूरों को व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को राशन पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने कदम तो उठाए हैं लेकिन अभी भी कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास राशन का एक दाना तक नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं इन लोगों के पास बच्चों के लिए दवाई तक उपलब्ध नहीं है. सबसे अधिक दिक्कत उन मजदूरों को आ रही है जो जिले के अन्य क्षेत्रों में फंसे हैं. ऐसे मजदूरों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वे जल्द उनको राशन उपलब्ध करवाएं ताकि उनके बच्चे भूख से ना मरे और जीवित रह सके।