फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति किमी का सौ रुपया वसूल रहे जीप चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में वाहन चालकों ने लाकडाउन को अवैध वसूली का हथियार बना दिया है। किसी भी ग्रामीण और मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ने का वाहन चालक एक सौ रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से पैसा वसूल रहे हैं। रीमा (बागेश्वर) इलाके से डीडीहाट पहुंचे नेपाली मजदूरों ने बताया कि वह रीमा से पैदल नौलड़ा तक पहुंचे। नौलड़ा से कुछ किमी पैदल खतेड़ा रोड तक चलने के बाद वाहन चालक 100 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से नेपाली मजदूरों को मात्र 13 किलोमीटर तक ही छोड़ रहे हैं। इसके अलावा भी कई दूरस्थ ग्रामीण इलाकों मे कई वाहन बिना पास के ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक छोड़ने का जमकर किराया वसूला जा रहा हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है। दूरस्थ स्थान होने के कारण इन स्थानों में पुलिस और राजस्व की टीमें भी नहीं पहुंच पा रही हैं। संवाद ..........
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें