फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर निकाली शोभायात्रा

Fri, 25 Dec 2015 01:24 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसाई समुदाय के लोगों ने वीरवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर एक भाव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में अन्य समुदाय के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर करीब तीन बजे नगर के डिग्री कालेज में सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। जहां से उन्होंने पेरिस काउंसिल के प्रधान नन्न गिल और पुंछ चर्च के मुख्य पादरी लिज्जो वकानिपुजा सीएमआई के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली।

इस दौरान बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आ रहे थे। कालेज मैदान से शुरू हुई यह शोभायात्रा बाग डियोडी, बस अड्डा, अमरपुष्प बाजार, किला बाजार, दडूनी बाजार, चौक बाजार, हाथीथान बाजार और परेड बाजार से होती हुई देर शाम नगर के मोहल्ला कामसर स्थित चर्च पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर सामूहिक प्रार्थना के साथ ही वक्ताओं ने प्रभु यीशु के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान नन्ना गिल ने अपने संबोधन में सभी समुदायों के लोगों, पुलिस और जिला प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पुंछ के लोगों ने अदा करते हुए भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

उन्होंने सभी को क्रिसमस की बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें