राजोेरी। युवाओं में नशे की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखकर भारतीय सेना ने सोमवार को दरहाल क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उनका उद्देश्य युवाओं में नशे को लेकर जागरूकता फैलाना और उन्हें इसके दुष्परिणामों के बारे में बताना था।
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि समाज के लिए नशा एक बड़ा खतरा बन गया है। इसने कई युवाओं का जीवन खराब कर दिया है और बदले में मृतक के परिवारों को भारी प्रभावित किया है। यह समाज को लंबे समय तक नुकसान पहुंचाएगा। ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के सात प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया, जिसमें स्थानीय मीडियाकर्मी, युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल थे। स्थानीय लोगों ने कोरोना महामारी के समय में इस तरह के जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज से नशे को पूरी तरह समाप्त करने में अपना योगदान देंगे।