कालाकोट के बल्ली निवासी बाइक सवार दोनों भाइयों की सामने से आ रही कार से हुई टक्कर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी। जिले के कालाकोट इलाके में वीरवार को बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाकोट के बल्ली निवासी दो भाई सौरभ सिंह और अमित सिंह पुत्र रतन सिंह बाइक (जेके11जी-5792) से कहीं जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो (जेके11एच) के साथ उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को कालाकोट के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां सौरभ सिंह (21) को मृत लाया घोषित कर दिया गया, जबकि अमित सिंह (16) की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी राजोेरी रेफर कर दिया गया। जीएमसी के डॉक्टर के अनुसार नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।