फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, मौके से खाने-पीने का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना की 43 आरआर और पुलिस की एसओजी ने बुधवार को थन्नामंडी सब डिवीज़न के लाह फॉरेस्ट में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। मौके से खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विशेष इनपुट के आधार पर बुधवार को थन्नामंडी से लगभग पांच किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के ठिकाने से मैगी के 10 पैकेट, बिस्कुट के आठ, चिप्स के दो, नमकीन के तीन, ब्रेड के चार पैकेट, दो रोस्टेड ग्रीन मटर, एक आलू भुजिया का पैकेट, एक डिब्बी सिगरेट, दो बीड़ी के बंडल, एक लाइटर, दो कर्टेन बैंडेड और कुछ दवा बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें