फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मादक पदार्थ मामले में कुख्यात महिला तस्कर गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ मामले में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शबनम कौसर पत्नी मोहम्मद शकूर निवासी धनीधर राजोेरी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन, 138 ग्राम नशीला पदार्थ, 121 नशीली गोलियां, 6 डिजिटल वजन मापने वाली मशीनें, 3 रोल फॉयल पेपर बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी 6 मार्च को किए गए एक पूर्व ऑपरेशन से जुड़ी है। दो तस्करों एजाज अहमद पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी कंथोल राजोेरी और अफराज खान पुत्र मोहम्मद अलयास निवासी खानयालकोट थान्नामंडी को कोटरंका में एक नाका चेकपॉइंट पर पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तसकरो ने शबनम कौसर की संलिप्तता का खुलासा किया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि उसके पति पर पहले से ही कई एनडीपीएस मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें