फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सुंदरबनी में एसपीएल क्रिकेट का रोमांच 16 मार्च से

Mon, 10 Mar 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कमांडिंग अ​धिकारी जितेंद्र कुमार व अन्य। संवाद - फोटो : sunderbani
विज्ञापन
72वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडिंग अधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन
विज्ञापन

225 खिलाड़ियों की हुई नीलामी, 12 फ्रेंचाइजियों ने लगाया दांव
सुंदरबनी। सुंदरबनी प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार 16 मार्च से शुरू होगा। एसपीएल के प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर हैं।
इस संदर्भ में 72वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडिंग अधिकारी जितेंद्र कुमार ने एसपीएल की नीलामी प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कपिल देव मौजूद रहे। आयोजन में एसपीएल टीम के सदस्य विनोद कुमार, रवि राजन शर्मा, राजेश सूदन, राकेश शर्मा, शिंदे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 225 खिलाड़ियों पर 12 फ्रेंचाइजियों द्वारा बोली लगाई गई। इससे यह साफ है कि टूर्नामेंट में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कमांडिंग अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उनके खेल कौशल को भी निखारते हैं। उन्होंने छोटे शहरों और गांवों में भी खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने से न केवल वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे, बल्कि अपने खेल कौशल को निखारकर अपने गांव और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें