चालू महीना आधा गुजर गया, लेकिन शहर के सरकारी डिपो पर राशन नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में रोष है। सोमवार को शहर के वार्ड नंबर 10, 11 और 12 के निवासियों ने गठबंधन सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते कहा कि उन्हें अब तक राशन डिपो से आटा, चावल, चीनी और मिट्टी का तेल नहीं मिला है।
लोगों को मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। सबसे अधिक मुश्किलें बीपीएल परिवारों के सामने आ रही हैं। राज कुमार दलीम शर्मा, शिराज अहमद, मुश्ताक बट्ट, शफकत अहमद, जीशान चौधरी आदि ने बताया वार्ड के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने सीएपीडी विभाग के मंत्री से अपील की है कि वह लोगों की ओर ध्यान दें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन में राशन नहीं पहुंचा तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।