फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3 में भी राजोरी में नहीं मिली कोई ढील. पहले की तरह ही रही बंदीशें जारी

विज्ञापन
राजौरी में लोकडाउन के दौरान बैंक के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लॉकडाउन 3 में भी राजोरी में नहीं मिली कोई ढील. पहले की तरह ही रही बंदीशें जारी संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी राजौरी में कोई ढील नहीं दी गई. सोमवार को तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू होते ही राजोरी में पहले दो चरण की तरह ही बंदीशें जारी रही। राजौरी में केवल उन्हीं दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी जो पहले से खुली थी और नए सिरे से किसी भी दुकान को खोलने की कोई अनुमति नहीं मिली. वहीं लॉकडाउन का पालन न करवाने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर सख्ती बरतते भी दिखा गया। लॉक डाउन में जारी की गई बंदिशों का उल्लंघन कर बाजार में घूमने वालों को पुलिस ने सख्ती दिखाकर वापस अपने घरों में भेजा और लोगों से अनुरोध किया कि वे जब तक लॉकडाउन पूरी तरह से खुल ही जाता, अपने घरों में ही रहे. वहीं सोमवार को राजौरी के जम्मू कश्मीर बैंक की शाखाओं में भी भारी भीड़ देखने को मिली लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए बैंक में अपने पैसे निकलवाए और काम काज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें