पाक सेना की गोलाबारी में मरी हुई बकरियां
- फोटो : AMAR UJALA
पाक सेना की गोलाबारी में बकरवाल समुदाय की भेड़ बकरियों की मौत. रविवार की रात को पाकिस्तान सेना ने बरसाए थे जमकर गोले संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी. रविवार की रात को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्रों में जमकर मोर्टार शैल दागे थे. रात को पाकिस्तानी की गोलाबारी में जहां एक तरफ लोगों में काफी दहशत का माहौल बना रहा तो वहीं दूसरी तरफ बकरवाल समुदाय के परिवारों की पेड़ बकरियों की दर्दनाक मौत भी हुई. जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पीर पंजाल की पहाड़ियों से हो कर कश्मीर घाटी जाने वाले 2 परिवार रात को मंजाकोट के तरकुंडी इलाके मै थे। रात को जब पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की तो परिवार के सदस्य तो अपनी जान बचाने के लिए यहाँ वहां छिप गए, लेकिन लेकिन उनकी बेड बकरियां पाकिस्तानी सेना की गोली का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बकरवाल समुदाय के दो परिवारों की करीब 16 भेड़ बकरीया पाकिस्तान की गोलाबारी में मौत का शिकार हो गई। वही रात को पाकिस्तानी गोलाबारी का आलम यह था कि मजा कोर्ट तहसील के साथ-साथ राजोरी में भी पाकिस्तानी गोलाबारी की आवाज सुनने को मिल रही थी। जिन इलाकों में गोलाबारी हो रही थी वहां तो दहशत थी, उसके अलावा राजोरी शहर व आसपास के क्षेत्र में बी रात भर लोग दहशत में ही रहे। बता दें कि रविवार की रात को पाकिस्तानी सेना ने मंजा कोर्ट के नक्का, पंजगराई, तरकुंडी और गंभीर मुगला क्षेत्रों में जमकर मोटार गोले दागे थे. वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था और रात को करीब 2:00 बजे तक दोनों और सिर्फ कोलाबारी का सिलसिला जारी रहा था