फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: डीसी ने प्रोजेक्ट ब्रिज की शुरुआत की

Sun, 19 Oct 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
डीसी राजोेरी ने 'प्रोजेक्ट ब्रिज' की शुरुआत कीखानाबदोश छात्रों की सीखने की यात्रा में सहयोग क
विज्ञापन
राजोेरी। प्रोजेक्ट ब्रिज (शिक्षा में अंतराल को पाटना) के तहत जिले भर में 176 विशेष केंद्र स्थापित किए हैं। इसका उद्देश्य प्रवासी छात्रों को मौसमी प्रवास के बाद सीखने की कमियों को पूरा करने और औपचारिक शिक्षा में सुचारू रूप से पुन शामिल होने में मदद करने के लिए उपचारात्मक शिक्षा पर केंद्रित 15 दिवसीय ब्रिज कोर्स प्रदान करना है।डीसी अभिषेक शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि इन बच्चों की शिक्षा, भौगोलिक प्रवास की परवाह किए बिना, निर्बाध रूप से जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चलते-फिरते सीखना, बिना रुके शिक्षा और हर बच्चे के लिए समावेशी और सुलभ शिक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।उपायुक्त ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी विशेष केंद्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक एवं रसद सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इन शिक्षण केंद्रों की स्थापना जिला प्रशासन के शैक्षिक समानता के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें