नौशेरा। राजोरी- पुंछ मार्ग पर कलर में सड़क हादसे के दौरान नौशेरा का युवक घायल हो गया। युवक की पहचान दविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव नोनियाल नौशेरा के रूप में हुई है। वह बाइक से जा रहा था इस दौरान अन्य वाहन की चपेट में आने से उसकी टांग कट गई। लोगों ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज राजाेरी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजन उसे अमृतसर ले गए। युवक मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद